07 June, 2026 (Sunday)

रवींद्रनाथ टैगोर सांवले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- बीजेपी नेता का बयान,

पश्चिम बंगाल(West Bengal) में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) के रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है. विश्व भारती में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को सुभाष सरकार ने कहा था कि, टैगोर का रंग उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में सांवला था. इस वजह से टैगोर की मां व अन्य लोग उन्हें गोद में उठाने से मना कर देते थे.

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि टैगोर के परिवार के अन्य सदस्यों का रंग काफी गोरा था. दो तरह की फेयर स्किन होती है, एक हल्की पीलेपन वाली और दूसरी लाल रंगत वाली. टैगोर का रंग लाल रंगत वाला ही था. वह सांवले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं. हालांकि उसी टैगोर ने आगे चलकर भारत के लिए पूरी दुनिया जीत ल

उनके इस बयान पर टीएमसी ने उनपर निशाना साधा है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता अनुब्रता मंडल ने कहा कि विश्व भारती के वीसी ने भी एक बार टैगोर को बाहरी बताया था. वे लोग रवींद्रनाथ टौगोर के बारे में कुछ नहीं जानते, इसलिए वो उनका अपमान कर रहे हैं. सुभाष सरकार जो कह रहे हैं, वो ये सब कैसे जानते हैं? क्या वो रवींद्रनाथ टैगोर से पहले पैदा हुए थे? इन सब बेकार की बातों की वजह से ही उनकी पार्टी की बंगाल में ऐसी हालत है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *