दिया मिर्जा ने दिखाई बेटे अव्यान की पहली झलक, सोशल मीडिया पर शेयर की ये PHOTO
वर्ल्ड एलीफेंट डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने फैन्स को एक स्पेशल सरप्राइज दिया। कई महीनों से सोशल मीडिया से दूरी बना चुकीं दिया ने अपने बेटे अव्यान की पहली झलक दिखाई है। गुरुवार को दिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान की फोटो पोस्ट कर वर्ल्ड एलीफेंट डे की फैन्स को बधाई भी दी।
इस फोटो को लेकर कब से इंतजार कर रहे फैन्स थोड़े निराश भी दिखे क्योंकि दिया ने अव्यान का पूरा चेहरा नहीं दिखाया। दीया मिर्जा ने पहले तो खुद की सेल्फी शेयर की, जिसमें वह अपने गालों पर हाथ रखे हुए हैं।इसके बाद बेटे अव्यान की फोटो शेयर की। इस फोटो में अव्यान ने सफेद कलर की वनसीज पहनी हुई है और उनका ड्रेस पर छोटा सा हाथी भी बना हुआ है।
इसके साथ ही दीया ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी आज वर्ल्ड एलीफेंट डे मना रहे हैं.” बता दें कि 14 मई को एक्ट्रेस ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। हालांकि, दिया ने इस बात को 2 महीने तक मीडिया से छुपा कर रखी थी। इसका कारण दिया ने बताया कि अव्यान प्रीटर्म बेबी हैं इसलिए वो सही समय आने पर सबको बताना चाहती थीं।
अपने हाथ की एक तस्वीर साझा करते हुए, दीया ने लिखा था, “एलिजाबेथ स्टोन की व्याख्या करने के लिए, ‘एक बच्चा पैदा करने के लिए हमेशा के लिए तय करना है कि आपका दिल आपके शरीर के बाहर घूम रहा है।’ ये शब्द वैभव और मेरी भावनाओं को पूरी तरह से बताते हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आज़ाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। समय से पहले पैदा होने के कारण अव्यान की देखभाल तब से नियोनेटल आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों ने की है।’
दिया ने आगे लिखा था,’मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक सर्जरी हुई और बाद में गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन हुआ, जिसकी वजह से सेप्सिस का खतरा हो सकता था. शुक्र है, समय पर देखभाल और डाक्टर्स की वजह से इमरजेंसी सी-सेक्शन के जरिए हमारे बच्चे का सुरक्षित जन्म हुआ. इसी के साथ दिया ने उनके बच्चे की देखभाल के लिए डॉक्टर्स और नर्स का शुक्रिया अदा किया था।
