डीएम ने खडडा क्षेत्र में हो रहे कटान स्थल का किया निरीक्षण निरीक्षण दौरान ग्रामवासियों को राहत सुविधाएं मुहैया कराने का दिए निर्देश
कुशीनगर। जिलाधकारी एस राजलिंगम बुधवार को जिले के खडडा क्षेत्र के महादेवा, सालिकपुर ग्राम पहुंचकर नदी के कटान की स्थिति का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया कि गांव के दक्षिणी हिस्सा में बसे पांच से छह दर्जन परिवारों को विस्थापित कर तत्काल उनको गांव के प्राथमिक विद्यालय में ठहराया जाय और उनको दोनों वक्त का भोजन मुहैया कराएं।
जिलाधिकारी से ग्रामीण महिलाओं ने कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि तार की जालियों में पत्थर रखकर ठोकर बनाए जाने से नदी की कटान से मुक्ति मिल सकती है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से बताया कि गाइड बांध महादेवा की तरफ जो बनी है , उसे 500 मीटर और लंबाई बढ़ाई जानी थी लेकिन आज तक रेल सहित मानव संसाधन तथा उत्तर प्रदेश सरकार, बाढ़ खंड तथा बिहार सरकार ने अपने हिस्से का अंशदान नहीं दिया, जिससे लंबाई नहीं बढ़ने के कारण हर साल ऐसी कटान की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने के अनुसार सेवरही के पास एपी बांध , नरवाजोत तथा अमवा खास की बगल से कटान रोकने के लिए डोजियर मशीन लगाकर नदी के धारा का रुख मोड़ दिया था। उसी प्रकार की मशीन मंगवाकर महादेवा गांव को बचाने के लिए उपाय किया जाए। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद डीएम ने बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर धन की कमी है तो बाढ़ खंड के अधिकारी अवगत करावे धन की व्यवस्था शासन स्तर से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी , उप जिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार , नायब तहसीलदार रवि कुमार यादव , बाढ़ खंड के अभियंता महेश कुमार , सहायक अभियंता मनोरंजन कुमार , अभियंता रवि कनौजिया, भगवान , नवीन शुक्ला , प्रधान पति नथुनी कुशवाहा , पूर्व प्रधान जितेंद्र निषाद, प्रेमशंकर साहनी , इंद्रजीत साहनी, छबीलाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
