06 June, 2026 (Saturday)

विकास भवन में वेंडरों को ऋण प्रमाण पत्र प्रदान करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार व बैंक अधिकारी विशेष कैंप लगाकर 50 वैंडरों को दिए ऋण प्रमाण पत्र सभी वैंडर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं

सहारनपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन में एक विशेष कैंप लगाकर 50 वेंडरों को ऋण और प्रमाण पत्र दिए गए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार व जिला लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार ने ये प्रमाण पत्र वितरित किये। वेंडरों की सोशल इकोनॉमिक व सोशल प्रोफाइलिंग भी की गयी ताकि उन्हें केंद्र सरकार  की अन्य आठ योजनाओं का लाभ भी मिल सके।
प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बैंकों के प्रतिनिधि और जिला समन्वयक तथा डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक मैनेजर आदि मौजूद रहे। प्रदेश शासन ने सभी निगमों को निर्देश दिए थे कि वे 11 व 12 अगस्त को अधिक से अधिक वैंडरों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए। उसी के अनुपालन में आज 50 से वेंडरों को बिना गारंटी दस-दस हजार रुपये के ऋण और प्रमाण पत्र वितरित किये गए। ब्रहस्पतिवार को यह विशेष कैंप जनमंच में लगाया जायेगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजना के अंतर्गत अभी तक 12500 वैंडरों का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन हुआ है जिनमें से 10200 वैंडरों का ऋण स्वीकृत और 9300 को ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त जिन वैंडरों के लोन चल रहे हैं उनकी इकोनॉमिक व सोशल प्रोफाइलिंग भी की गयी ताकि केंद्र सरकार की अन्य आठ योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल सके। दस हजार का ऋण अदा कर चुके 10 वंेडरों ने 20 हजार के ऋण के लिए भी आवेदन किये।
प्रमाण पत्र वितरित करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वैंडरों से कहा कि सरकार वैंडरों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने तथा कोरोना काल में पटरी से उतरे उनके रोजगार को फिर से दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिन लोगों ने दस हजार का लोन चुका दिया है उन्हें आगे 20 हजार का लोन दिया जा रहा है। उन्होंने वैंडरों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन वेंडरों को प्रोफाइलिंग होगी उन्हें ही केंद्र सरकार की आठ अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
सीडीओ विजय कुमार ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे पीएम स्वनिधि योजना में वैंडरों को ऋण उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की आनाकानी न करें और इसमें तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार की महती योजना है, जिसका उद्देश्य समाज के गरीब तबके को रोजगार उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को सुनिश्चित करना है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed