06 June, 2026 (Saturday)

भाजपा नेता की मौजूदगी में मंगलवार को आधा दर्जन गांवों मे प्राथमिकता के आधार पर मेगा अभियान के तहत किया गया टीकाकरण

कुशीनगर।भाजपा नेता सुधीर राव की मौजूदगी में मंगलवार को क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों मे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मेगा अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी गांवों के प्राथमिक विद्यालयो पर विशेष कैम्प लगाया गया था। इस दौरान कई जगहों पर टीका लगाने को लेकर मारपीट की समस्या उत्पन्न हो गया था जिसको भाजपा नेता के हस्तक्षेप करने के बाद टीकाकरण शुरू किया गया
भाजपा नेता ने हर  कैम्प पर दो घण्टे मौजूद रहकर टीकाकरण कार्य की निगरानी की  सबसे पहले नैकाछपरा पहुंचेऔर  लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उसके बाद नकहनी पहुंचे तो वहां हगामा के चलते टीकाकरण बन्द हुआ था जिसको भाजपा नेता ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शुरू कराया  भाजपा नेता की मौजूदगी में  में  लोगों मे उत्साह दिखा।उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण में पारदर्शिता बरतने की अपील की और वृद्ध, विकलांग और महिलाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने विकलांग व अत्यंत वृद्ध लोगों को तत्काल टीकाकरण करने की मांग रखी। जिसपर भाजपा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए इस अहिरौली राजा के सीएचसी को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त किया जा रहा है। इस दौरान .भाजपा के मण्डल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता सोशल मीडिया जिला सयोजक शुभम दीक्षित शुभम पाडेय अजय पाडेय अमन रबि सुरेश शर्मा आदि.उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *