06 June, 2026 (Saturday)

महिला के हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमें में शामिल दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

कुशीनगर । जटहाँ बाजार थाना क्षेत्र के पखनहाँ के पास बीते दिनो एक महिला का गला रेत फेक दिया गया था । इस घटना में शामिल दो अभियुक्तो को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है । सीओ संदीप वर्मा ने बताया की महिला के गला रेत मरा छोड फरार चल रहे महिला का पति और उसके शाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में महिला को गला रेतने के बाद मरा छोड कर फरार चल रहे गिरफ्तार अभियुक्त महिला के पति सद्वाम सिद्वीकी निवासी वार्ड नंबर 11 कस्बा खड्डा  ने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताया की उसकी शादी वर्ष 8-9 में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुण्डेरा गांव निवासनी जरीना से हुई थी । इसके बाद सद्वाम ने दो वर्ष बाद रेहाना पुत्री मैनुद्वीन अंसारी निवासी पिपराती थाना निचलौल महाराजगंज के सम्पर्क  में आ गया था । सद्वाम ने बताया की वह अपने पत्नी से अलग होकर इधर उधर रहने लगा था । इसकी जानकारी होने पर घर वालो ने विरोध करना शुरू कर दिया था । इसके बाद वह परेशान होकर वह अपने शाले अजीज पुत्र कमरूद्विन निवासी मुण्डेरा थाना हनुमानगंज को साथ में लेकर रेहाना को जान से मारने के इरादे से सुगौली पखनहाँ नहर के पटरी पर ले जाकर कपडे से गला कसने के बाद गिरा दिए। इसके बाद दोनो मिलकर उसका गला चाकू से रेत मरा छोड फरार थे,जिन्हे शुक्रवार को जटहाँ बाजार पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
सीओ ने बताया की इस घटना में शामिल दोनो अभियुक्तो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है । सीओ ने बताया की दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जटहाँ बाजार थाने के एसआई रनबीर सिंह,हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव,महेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,प्रेम नारायन यादव,राकेश कुमार शामिल रहे ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *