Airtel और Vodafone Idea के इन सबसे लोकप्रिय पैक में मुफ्त SMS सुविधा बंद
नई दिल्ली: Airtel और Vodafone Idea ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपनी एक बड़ी सर्विस को ग्राहकों को मुफ्त में देना बंद कर दिया है। अब ग्राहकों को इसके लिए पैसे देने होंगे। दरअसल Airtel और Vodafoneidea दोनों ने अपने बेस पैक से आउटगोइंग एसएमएस हटा दिए हैं। अब ग्राहकों को एसएसएस करने के लिए पैसे देने होंगे। एयरटेल सबसे सस्ते 79 रुपए वाले पैके के साथ पहले मुफ्त एसएमएस दिए जा रहे थे
लेकिन अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। इसके अलावा वोडाफोन ने भी अपने 49, 65, 79, 95 रुपए वाले पैक पर यह अब एसएमएस फ्री की सर्विस बंद कर दी है। आपको अब इसके चार्ज देने होंगे। इसके अलावा ट्राई ने मई सब्सक्राइबर्स डेटा जारी किया है। इसमें भारती एयरटेल को 43.16 लाख ग्राहक, वोडाफोन को 42.81 लाख उपयोगकर्ताओं का नुकसान पहुंचा है जबकि रिलायंस जियो ने 35.5 लाख नए उपयोगकर्ता जोड़े है।
