मानव एकता एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ
लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन कार्यालय का लखनऊ के सरोजनी नगर में प्रदेश कार्यालय का आज शुभारंभ हुआ कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवसेना के उप राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गौरव वर्मा ने उद्ïघाटन के मौके पर सम्मानित अतिथि भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े मनोज सिंह व इंदु चौधरी भी उपस्थित रहीं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल0पी0 सिह ने कहा गरीब अनाथ बहन बेटियों की नि:शुल्क शादी भी कराई जाएगी एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। एवं महिलाओं अनाथ एवं विकलांग बच्चों के लिए संस्थान निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी संस्थान की शाखा प्रबंधक रजनी पाल ने बताया संस्था के मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार अपनाओ गरीबी हटाओ के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में शाखाएं स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एल0पी0सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु सिंह राठौर युवा समाजसेवी मोहित मिश्रा, सेंटर प्रबंधक रजनी पाल, गीता पाल, श्वेता राय सोनी सिंह, रिचा, चित्रा, नेहा, नीतू अनुज, अंकित, राजकुमार, अवधेश, मुकेश गुप्ता, अंकित, शुक्ला, बाबू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
