06 June, 2026 (Saturday)

कुर्मी महासभा ने लिया राजनैतिक भागीदारी निभाने का निर्णय प्रदेश महासचिव गिरजेश कुमार पटेल बने कुशीनगर के प्रभारी

कुशीनगर। भारतीय कुर्मी महासभा कुशीनगर की बैठक जिला अध्यक्ष रामनरेश पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश महासचिव गिरजेश कुमार पटेल* को प्रदेश नेतृत्व द्वारा कुशीनगर का प्रभारी मनोनीत किया गया। कुशीनगर में जिला अध्यक्ष रामनरेश पटेल के नेतृत्व में संगठन को राजनैतिक धार प्रदान किया जाएगा। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजवन सिंह पटेल, बिहार प्रदेश के प्रदेश प्रभारी मा0 राजेश चौधरी, प्रदेश सचिव मा0 श्यामसुंदर चौधरी, बृजेश पटेल, जिला महासचिव हरिशंकर पटेल आदि रहे।वही बैठक का संचालन स्वामीनाथ पटेल  ने किया।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। अपने हक अधिकार के लिए समान विचारधारा वालेे राजनीतिक दलों के साथ सहभागिता निभाना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजवन सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाले सामाजिक संगठनों को उनकी संख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने महासभा से आह्वान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव की आप लोग तैयारी करें। भविष्य में अपना दल गठबंधन कुशीनगर में महासभा के पदाधिकारी को चुनाव लड़ाने का पूरा प्रयास करेगा।  बैठक को बिहार प्रदेश के प्रभारी राजेश चौधरी, प्रदेश सचिव श्यामसुंदर चौधरी, जिला महासचिव हरिशंकर पटेल, सुंदरलाल पटेल, रविन्द्र सिंह पटेल (पहलवान) श्रीराम सिंह, शुभकरण सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, नरेश पटेल, रामचन्द्र सिंह, तेज प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप सें दयाशंकर सिंह पटेल, राजकुमार पटेल, रविन्द्र पटेल, बृजेश पटेल, मुकेश पटेल, लालविहारी पटेल, अमित पटेल, आकाश पटेल,बिक्रम चौधरी, अनील पटेल, गुड्डू सिंह, अमरजीत सिंह पटेल, प्रेम प्रकाश पटेल प्रधान, डाक्टर राघवेन्द्र सिंह,अशोक सिंह पटेल, ईश्वर चन्द्र पटेल,राजन पटेल, दिनेश पटेल, विनोद सिंह पटेल, बाशिन्दर पटेल, विजय पटेल, प्रभुनाथ सिंह, गोविंद सिंह पटेल, राजेश सिंह पटेल, जय सिंह सैथवार, मोहन सिंह पटेल, रमेश पटेल, मनोज पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *