Twitter – जल्द मिलेगा डिसलाइक का बटन, हो रही टेस्टिंग
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से लोगों को शिकायत इस बात को लेकर लंबे समय से शिकायत है कि इसमें डिसलाइक बटन नहीं है, लेकिन अब आपकी यह शिकायत जल्द दूर होने वाली है। खबर है कि Twitter ने dislike बटन की टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है। ट्विटर के डिसलाइक बटन की टेस्टिंग फिलहाल मोबाइल एप में हो रही है।
Twitter के आईओएस के बीटा यूजर्स को डिसलाइक बटन के रूप में upvote और downvote का विकल्प मिल रहा है। ये दोनों बटन ट्वीट के नीचे दिखेगा। कंपनी का कहना है कि downvotes बटन सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेगा। लाइक के रूप में upvotes बटन दिखेगा। यह भी संभव है कि कंपनी लाइक बटन को ही upvote से रिप्लेस कर दे।
Twitter के प्रोडक्ट प्रमुख Kavyon Beykpour ने पिछले साल ही कहा था कि ट्विटर जल्द ही डिसलाइक बटन पेश करेगा। ट्विटर ने भी इस फीचर के बारे में आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके भी जानकारी दी है।
downvotes का विकल्प सिर्फ रिप्लाई के साथ ही दिखेगा। वास्तविक ट्वीट के साथ नहीं। बता दें कि इस तरह का फीचर पहले से ही Quora और Reddit पर मौजूद है। यूट्यूब पर भी डिसलाइक बटन है। ट्विटर ने यह भी कहा है कि नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग के लिए ही है, ऐसे में इसे फाइनल ना समझा जाए।
बता दें कि ट्विटर एक नए फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद आप गूगल अकाउंट से भी लॉगिन कर सकेंगे, हालांकि यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस के लिए आएगा। Twitter के इस लॉगिन फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। ट्विटर इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी करेगा।
Twitter के इस अपडेट से लोगों को लॉगिन करने में आसानी होगी। कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध भी हो गया है। 9to5Google की रिपोर्ट में ट्विटर के इस फीचर का दावा किया गया है। नया फीचर ट्विटर के बीटा वर्जन v9.3.0-beta.04 पर देखा गया है। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही है।
