07 June, 2026 (Sunday)

राज्य मंत्री ने अटल छठ पूजा स्थल का किया भूमिपूजन -कुछ समय बाद ही अटल जी नाम मिटाया गया

सरोजनी नगर प्रथम वार्ड 4 के गौरी बाजार कानपुर रोड स्थित अटल  छठ पूजा घाट स्थल के सौंदर्यकरण के लिए बुधवार को स्वाति सिंह राज्यमंत्री द्वारा विधि विधान से स्थल पर भूमि पूजन किया गया । पार्षद राम नरेश रावत ने नारियल फोड़कर  राज्यमंत्री स्वाति सिंह जी की उपस्थिति में निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाया । पूजन के समय वहां लगे पत्थर पर अटल जी छठ पूजा स्थल अंकित किंतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अटल जी लिखे शब्द को खुरचकर  मिटा दिया गया। इसकी जानकारी जब पत्रकारों को हुई तो उन्होंने वहां पर जाकर कार्य कर रहे लोगों से इस संबंध में जानकारी करनी चाही । वहां कार्यरत लोगों ने बताया इस संबंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ही जानकारी दे सकते हैं । इस संबंध में जब अनुपम श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने बताया मंत्री स्वाति सिंह ने कहा है कि अटल छठ पूजा स्थल दूसरी जगह बन रहा है, इस छठ पूजा स्थल का नाम बराती लाल छठ पूजा स्थल है जो पूर्व से ही स्वीकृत है । इसलिए वहां पर अंकित अटल छठ पूजा स्थल नाम के लगे पत्थर से अटल जी शब्द हटवाया गया है । उन्होंने यह भी बताया  राज्यमंत्री स्वाति सिंह के प्रयास से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से 49 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वीकृति करवाई है जिससे यहां पर घाट निर्माण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण  भी कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *