06 June, 2026 (Saturday)

भारी बारिश में ड्राइवर को भीगता छोड़ चली गईं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, ट्रोलर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सुजैन खान पूर्व पति की तरह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर मुंबई में स्पॉट होती रहती हैं। सुजैन खान हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई जिसके बाद उन्हें बहुत से लोग ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके व्यवहार को देखते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सुजैन खान मंगलवार को मुंबई में ब्यूटी पार्लर पहुंची। इस दौरान पूरी मुंबई में भारी बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच सुजैन खान पार्लर पहुंचीं। इस दौरान वह लेदर की जैकेट और पेंट में नजर आईं। बारिश के बीच जब सुजैन खान अपनी कार से उतरीं तो उनके ड्राइवर ने तुरंत उनके लिए छाता खोला, जिसके बाद सुजैन खान उस छाते को लेकर आगे पार्लर की ओर चलीं गईं। जबकि ड्राइवर बारिश में भीगता हुआ कार मे जाकर बैठ गया।

सुजैन खान का यह व्यवहार लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने सुजैन खान पर ड्राइवर को ऐसे बारिश में भीगता छोड़कर जाने पर गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। सुजैन खान के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो पर iavdhutgiri नाम के यूजर ने कमेंट कर सुजैन खान के ट्रोल करते हुए लिखा, ‘बेचारा ड्राइवर।

manalibhagwat1 ने अपने कमेंट में लिखा, ‘यार कम से कम खुद के लिए छाता तो खोल ही सकते हो ना। बेचारे वह बॉडीगार्ड/ड्राइवर जो भी था उसको ऐसी ही भीगते हुए छोड़ दिया।’ oriel_2702_ ने लिखा, ‘यह देखकर बुरा लग रहा है कि ड्राइवर ने उनकी मदद की और अपना काम होते ही वह उसको छोड़कर चली गईं। कोई दया नहीं, सब मतलबी हैं।’

jagran

khumanoo नाम की यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘बेहूदा, असंवेदनशील, छाता लिया और दूसरे व्यक्ति को भीगने के लिए छोड़ दिया।’ ड्राइवर से छाता लेकर उसको बारिश में भीगते हुए छोड़ देने पर सुजैन खान को और भी कई सोशल मीडिया ने ट्रोल किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed