06 June, 2026 (Saturday)

कार्तिक आर्यन ने बिखरे बालों में कराया फोटोशूट, फैंस ने कहा ‘कातिलाना पिक्चर भाई’

अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर जानकारी भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कराए फोटोशूट की तस्वीर को शेयर किया है।

फोटो में अभिनेता कार्तिक आर्यन ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में बिखरे हुए बालों के साथ बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में भगवान बुद्ध के शांति प्रतिक बनाकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘द नंबर वन शूट।’ फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट कर उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, ‘कुछ लेते क्यों नहीं’ वही डब्बू रतनानी ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘सेक्सी मुंडा।’ वहीं सुमित कदेली नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘कातिलाना पिक्चर भाई।’ बता दें कि उनसे पहले फोटोग्राफर डब्बू रतनाना के कैलेंडर 2021 के लिए कृति सेनन, सनी लियोनी, कियारा आडवाणी, विद्या बालन जैसी अभिनेत्रीयां फोटोशूट करा चुकी हैं। वहीं अभिनेत्रीयों के फोटोशूट के दौरान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बता करें त वो ज्लाद ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है।

इसके अलावा वो फिल्म ‘धमाका’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक प्राइम टाइम एंकर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में लाइव कवरेज के दौरान टीवी चैनल के अंदर के माहौल को दिखाया जाएगा।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed