06 June, 2026 (Saturday)

24 घंटे में मिले 31,443 नए मरीज, पिछले 118 दिनों में सबसे कम मामले

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 31 हजार 443 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 118 दिनों में प्रतिदिन आने वाले मामलों में सबसके कम है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी गिरावट हुई है, 109 दिनों के बाद कोरोना के मामले 4 लाख 31 हजार 315 की संख्या पर पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वक्त कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 फीसदी हो गया है।

बात अगर मौत के आंकड़ों की करें तो पिछले 24 घंटों में 2020 लोगों की इस बीमारी ने जान ले ली है, जबकि 490007 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतक कोरोना के कुल 3,09,07,282 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,00,63,720 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है जबकि अबतक 4,10,784 की अबतक मौत हो चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *