06 June, 2026 (Saturday)

पति से नहीं बल्कि इससे है दीपिका पादुकोण को प्यार, सुनकर खिसक जाएगी रणवीर सिंह के पैरों तले जमीन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार के बारे में बताया है। दीपिका ने बताया है कि उनका प्यार रणवीर सिंह नहीं बल्कि कुछ और ही है। ये खबर सुनकर रणवीर सिंह के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

दरअसल दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो किससे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। इस वीडियो को देखर रणवीर सिंह को भी बुरा लग सकता है।

दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में एक एनिमेटेड लड़की योगा मैट पर अलग- अलग योगासन कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया है कि वो अपने योगा मैट से प्यार करती हैं। वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, ‘मैं अपनी योगा मैट से प्यार करती हू। बस इतना ही। यही पोस्ट थी।’

दीपिका के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस कमेंट कर रहे हैं और बता रहे हैं दीपिका की तरह वो भी अपनी योगा मैट से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो और पति रणवीर सिंह ‘त्वाड्डा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता’ पर डांस कर रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने रणवीर सिंह को बर्थेडे विश किया था।

बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो दीपिका ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा दीपिका फिल्म ’83’ में बी अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। तो वहीं फिल्म ‘द इंटर्न’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। सात ही उन्होंने हाल ही में शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *