06 June, 2026 (Saturday)

एवलिन शर्मा ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, देखिए फोटो शेयर कर क्या बोलीं अभिनेत्री

बीते महीने गुपचुप शादी कर सभी को चौकाने वाली अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एवलिन शर्मा के फैंस इस खबर से काफी हैरान रह गए। जिसके बाद एवलिन ने पहली बार अपना बेबी बम्प भी फ्लॉन्ट किया है। एवलिन ने अपने जन्मदिन की एक तस्वीर शेयर कर अपना बेबी बम्प प्लॉन्ट किया।

एवलिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी शादी के बारे में भी एवलिन ने सोशल मीडिया पर ही तस्वीरें शेयर कर बताया था। अब हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में एवलिन बेहद खुश भी नजर आ रही हैं।

एवलिन शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एवलिन आसमानी नीले रंग की टाइट फिटेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का स्वेटर भी पहना हुआ है। तस्वीर में एवलिन अपने पेट पर हाथ रखी हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में एवलिन ने लिखा, ‘पहली बार लोग मेरी बड़ी बेली के साथ फोटोज की तारीफ कर रहे हैं।’

एवलिन की इस तस्वीर पर उनके कई फैंस कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही साथ अपना ख्याल रखने की हिदायत भी दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एवलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एवलिन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस खुशखबरी को साझा किया था। उन्होंने बताया कि इस खबर से वो और उनके पति तुषान भिंडी दोनों ही बेहद खुश हैं। एवलिन का मानना है कि उनके लिए इससे बेहतर कोई तोहफा हो ही नहीं सकता।

बता दें कि एवलिन शर्मा ने बीते जून के महीने में ही अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ शादी की थी। तुषान और एवलिन एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने इसी साल अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई। शादी की कई तस्वीरें भी एवलिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed