यूपी में छिपे आतंकियों की तलाश तेज, कानपुर से 4 और संभल से 2 लोग हिरासत में लिए गए
देश में आतंक फैलाने की साज़िश को नाकाम कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी से अल क़ायदा के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ़्तारी के बाद देश में आतंक फैलाने की बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया गया है. अब पुलिस आतंकियों के हैंडलर उमर अल मंडी की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि उमर अल मंडी यूपी के संभल का रहने वाला है. इस बीच कानपुर से चार और संभल से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
