07 June, 2026 (Sunday)

मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में कराया सुपर कूल फोटोशूट, लिखा ‘ये रोमांस नहीं है’

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज में मौनी बैलून स्लीव क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट रफल्ड स्कर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर हेलेन केलर का कोट्स भी लिखा है, जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं, तो हम कभी नहीं जानते कि हमारे जीवन में या दूसरे के जीवन में क्या चमत्कार होता है। उन्होंने आगे लिखा, ये रोमांस नहीं है, ‘आप संकट में लड़की नहीं है और आपको बचाने के लिए कोई राजकुमार नहीं आ रहा है!’

मौनी की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथी बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नीले और काले रंग के जम्पसूट में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और आकर्षित दिख रही हैं। तस्वीरों में उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे हैं। मौनी का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर कई टीवी धारावहिकों में अहम किरदार निभाए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *