08 June, 2026 (Monday)

कांग्रेस की मांग, रसोई गैस की कीमत में वृद्धि वापस ले सरकार

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर सरकार आम लोगों के जख्म पर नमक छिड़क रही है। पार्टी ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी तत्काल वापस लेने की मांग की है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने एलपीजी सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी को अनैतिक, मनमाना और तर्कहीन बताते हुए कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और आम लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने के लिए सुधारात्मक कदम उठाना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सिर्फ जुमलों का भाव गिरा है। ‘एलपीजी प्राइस हाइक’ हैशटैग के साथ उन्होंने ट्वीट किया, मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले पांच वर्षों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के ‘विकास’ का ग्राफ भी साझा किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमत घटाने और आम लोगों के प्रति संवेदनशील होने का अनुरोध किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारी बस एक मांग है कि केंद्र सरकार आम लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बने और रसोई गैस की कीमत को कम करे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *