08 June, 2026 (Monday)

छोटी पार्टियों का महागठबंधन तैयार, ओवैसी के साथ राजभर और शिवपाल मिल कर लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ: यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव का अलार्म बज  चुका है तमाम पार्टियां जोड़-तोड़ में लगी है छोटे-छोटे दल आपस में गठबंधन कर रहे हैं.
ओमप्रकाश राजभर ओवैसी और अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के मूड में हैं.

आप सांसद और भीम आर्मी चीफ से मिले राजभर

सोमवार को आप सांसद संजय सिंह और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी मोर्चा को ओवैसी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे का साथ मिलेगा.

वहीं ओमप्रकाश राजभर आज शिवपाल यादव से भी मुलाकात करेंगे हालांकि ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर से शिवपाल यादव का गंठबंधन अंतिम चरण में है अब आज मुलाकात की बाद इस पर मुहर लग जायेगी.

आपको बता दे कि 2022 के विधानसभा चुनाव  की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है यूपी में राजनीतिक तापमान भी बढ़ता जा रहा है. आम आदमी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह लगातार उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं.

वहीं भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी लखनऊ का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर और आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर  से मुलाकात की है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *