06 June, 2026 (Saturday)

11 माह बाद भी रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, IG ऑफिस में आत्महत्या का किया प्रयास

भरतपुर के कामा थाना इलाके की एक नावालिग गैंग रेप पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर केरोसिन तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया और उस समय पुलिस कर्मियों ने बचा लिया व समझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

मामला कामा थाना इलाके का है, जहां नावालिग लड़की का अपहरण चार लड़के वकील, ताहिर, खालिद, कयूम ने किया और उसके साथ कई दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया. लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई 2020 को लड़की (4) का चार लड़कों ने अपहरण किया और चंड़ीगढ़ ले जाकर उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया और फिर छोड़कर फरार हो गए.

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लेकिन फिर बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके और उसके बाद विगत 21 जनवरी 2021 को जब पीड़िता की बड़ी बहन स्कूल पढ़ने जा रही थी तभी रास्ते में उनकी आरोपियों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया व परिजनों ने दूसरा मामला भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया, मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की.

दरअसल, पीड़िता ने पहले भी आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी व कामा पुलिस सीओ प्रदीप यादव ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 2 लाख रुपए रिश्वत ले ली, फिर भी आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पीड़िता ने बताया की मेरे साथ चार लड़कों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी, यदि उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी वहीं, भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि मामला बीते वर्ष का है, जहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी तीन अन्य के बारे में जांच जारी है, जहां तक पीड़िता द्वारा सीओ पर रुपए लेने का आरोप है तो इन सभी की जांच के लिए एएसपी को नियुक्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *