21 October, 2026 (Wednesday)

दिग्गज टेक कंपनी Google की भारत में होगी जांच, लगे ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने दिग्गज टेक कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं। Google पर आरोप है कि उसने भारत के एंड्राइड बेस्ड टेलिविजन मार्केट में गलत तरीके से कारोबार किया है, जो कि एंट्री ट्रस्ट कानून का उल्लंघन है। CCI ने 22 जून के अपने आदेश में फौरी तौर पर Googe को भारतीय एंट्री ट्रस्ट रेगुलेशन का दोषी पाया है और डायरेक्टर जनरल को मामले में जांच के आदेश दिये हैं। Google के खिलाफ पेमेंट ऐप और एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल की शिकायत CCI से की गई है।

इस मामले में एंटी ट्रस्ट के वकील क्षितिज आर्य ने एक शिकायत दर्ज की थी। दरअसल पुरुषोत्तम आनंद नाम के एक व्यक्ति ने पिछले साल मई माह में आरोप लगाया था कि Google एंड्राइड टीवी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को Google के साथ एक लाइसेंस साइन करना होता है, जो उन्हें Google की प्रतिद्वंदी कंपनियों के साथ कारोबार करने से रोकता है। यह स्मार्ट टीवी के साथ समार्टफोन और अन्य डिवाइस पर भी लागू होता है। इससे टेलिविजन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Google की इस तरह की लाइसेंसिंग प्रक्रिया से मार्केट में कंपटीशन खत्म होने का आरोप है।

भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में Google का दबदबा 

Google ने सबी तक के आरोपों को खारिज किया है। Google के मुताबिक भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में फ्री लाइसेंसिंग उपलब्ध है। Google की मानें, तो उसे खुद भारतीय मार्केट में पहले से स्थापित टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। बता दें कि Google का भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में सबसे ज्यादा 65% मार्केट शेयर है। Counterpoint रिसर्च के मुताबिक साल 2019 में दुनियाभर में करीब 8 मिलियन से ज्यादा स्मार्ट टीवी की बिक्री हुई है। स्मार्ट टीवी, वाई-फाई इनेबल्ड टीवी के साथ स्ट्रीमिंग सर्विस में काफी ग्रोथ दर्ज की जा रही है। स्मार्ट टीवी की बात करें, तो दुनियाभर में बिकने वाले 5 में से स्मार्ट टीवी Google के एंड्राइड बेस्ड सिस्टम पर आधारित होते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed