06 June, 2026 (Saturday)

18,000 फीट की ऊंचाई पर जवानों का योग

आज पूरी दुनिया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया और जीवन में योग के महत्व को भी समझाया. अब देश-दुनिया में योग कर रहे लोग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं. इस मामले में सेना के जवान भी पीछे नहीं रहे. सरहदों पर खड़े देश के जवानों ने भी 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया. लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में एकसाथ योग किया. बता दें कि लद्दाख की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच तापमान काफी निचले स्तर पर रहता है जैसलमेर के शाहगढ़ क्षेत्र से लगती रेगिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF सेक्टर साउथ के डीआईजी आनंद सिंह तकसत के निर्दशों में BSF के जवान ने ऊंटों के  साथ योग करते हुए अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया. इस मामले में अरुणाचल प्रदेश में तैनात ITBP के जवान भी पीछे नहीं रहे. जावनों ने लोहितपुर स्थित एनिमल ट्रेनिंग स्कूल (ATS) में एकसाथ योग किया. इस दौरान कुछ जवान घोड़ों पर खड़े होकर भी योग करते दिखाई दिए ITBP के जवानों ने 18,000 फीट ऊंचाई पर कड़कड़ाती ठंड का सामना करते हुए योगासन किए. बता दें कि लद्दाख के ऊंचे पर्वतों पर तापमान अक्सर माइनस डिग्री तक चला जाता है. ऐसे में ‘इंटरनेशनल योगा डे’ पर योग के प्रति जवानों का जज्बा एक बड़ी बड़ी मिसाल है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *