06 June, 2026 (Saturday)

Akshay Kumar और ट्विंकल खन्ना की शादी की 20 वर्ष बाद तस्वीरें हुईं लीक, जमकर हो रही हैं वायरल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को बड़े धूमधाम से शादी की थीl अब उनकी शादी के 20 वर्ष बाद तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl दरअसल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी की बहुत कम तस्वीरें ऑनलाइन रिलीज हुई हैl

जनवरी में अक्षय कुमार ने शादी की वर्षगांठ पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था, ‘यह मेरी सबसे अच्छी पार्टनरशिप हैl 20 वर्ष हम साथ रहे और आज भी मेरा दिल तुम्हारी वजह से धड़कता हैl तुम्हारी वजह से मेरी चेहरे पर मुस्कान बनी रहती हैl वर्षगांठ की शुभकामनाएं टीनाl’

इसपर ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, ‘इस पार्टनरशिप में तुम बहुत अच्छे होl मैं यह भी नहीं कह सकती कि मैं दिमाग लगाती हूं क्योंकि तुम मुझसे ज्यादा चतुर होl हम कंप्लीट नहीं होना चाहते लेकिन हम एक-दूसरे के साथ होना चाहते हैं और खुश रहने का यही सबसे अच्छा तरीका हैl वर्षगांठ की शुभकामनाएंl’ अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर 50 लोगों की उपस्थिति में 2 घंटे के भीतर शादी कर ली थीl इस मौके पर आमिर खान और निर्देशक धर्मेश दर्शन को भी बुलाया गया थाl ट्विंकल खन्ना ने कॉफी विद करण पर कहा था कि उनका अफेयर मस्ती में शुरू हुआ था लेकिन शादी पर जाकर खत्म हुआl

ट्विंकल खन्ना ने यह भी कहा था कि उन्होंने अक्षय कुमार को धमकी दी थी कि वह दूसरा बच्चा नहीं करेंगी अगर उन्होंने अच्छी फिल्मों में काम करना शुरू नहीं कियाl अक्षय कुमार ने कहा, ‘ट्विंकल ने कहा था कि अगर उनकी फिल्म ‘मेला’ फ्लॉप हो जाएगी तो वह शादी कर लेंगीl मेला फ्लॉप हो गई और हमने शादी कर लीl’ अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं बेटा आरव और बेटी निताराl अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *