06 June, 2026 (Saturday)

कमबैक के लिए तैयार ‘द कपिल शर्मा शो’, कृष्णा अभिषेक ने ये फोटो शेयर कर दिया हिंट

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द कमबैक करने वाला है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों और दोबारा लगे लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा के शो को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था जिसके बाद फैंस काफी मायूस हो गए। फैंस कपिल शर्मा शो के वापस लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ जल्द वापस आने वाले हैं। कृष्णा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो, भारती सिंह और कीकू शरदा नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ‘जल्द वापस आ रहे हैं। हमारी पहली क्रिएटिवी मिटिंग… बहुत उत्साहित हैं। नया माल जल्द आ रहा है’।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *