06 June, 2026 (Saturday)

विराट-अनुष्का के रास्ते पर बढ़े केएल राहुल और अथिया शेट्टी, साथ में पहली बार किया यह काम

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया की पोस्टों में इनकी नज़दीकियां और एक-दूसरे के लिए स्नेह और झुकाव साफ़ पता चलता है।

इन दोनों की रिलेशनशिप अब ब्रांड एंडोर्समेंट तक पहुंच गयी है। आई वियर के एक मशहूर फ्रेंच ब्रांड ने अथिया और राहुल को बतौर ब्रांड एम्बेस्डर साइन किया है, जिसका डिजिटल कैम्पेन बुधवार से शुरू हो चुका है।

अथिया शेट्टी ने इसी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की हैं। भारत में उत्पादों की बिक्री का एक हिस्सा कम्पनी एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट को डोनेट करेगी। बता दें, अथिया और राहुल सोशल मीडिया में एक-दूसरे की पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट करते रहते हैं।

बता दें, अथिया और राहुल के इस ब्रैंड एंडोर्समेंट के बाद फैंस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की याद ज़रूर आयी होगी। डेटिंग के दौरान विराट और अनुष्का ने कुछ उत्पादों के प्रमोशन से जुड़े थे। दोनों ने 2017 में शादी की थी। इसी साल विराट-अनुष्का एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

अथिया ने अपना करियर सूरज पंचोली के साथ हीरो फ़िल्म से 2015 में शुरू किया था। सूरज का भी यह डेब्यू था। इस फ़िल्म को सलमान ख़ान ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद 2017 में अथिया अनीस बज़्मी की फ़िल्म मुबारकां में नज़र आयीं, जिसमें अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाया था।

2019 में अथिया की फ़िल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज़ हुई, जिसमें नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी लीड रोल में थे। दो बेमेल लोगों के बीच यह एक स्मॉल टाउन लव स्टोरी थी। फ़िल्म में अथिया की अदाकारी की काफ़ी तारीफ़ हुई थी। इस फ़िल्म को देबमित्र बिस्वाल ने निर्देशित किया था। माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अथिया अब फुटबॉलर अफ़शां आशिक़ की बायोपिक होप सोलो में नज़र आएंगी, जिसमें वो टाइटल रोल निभा रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed