06 June, 2026 (Saturday)

शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन है प्रतिबद्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी

श्रावस्ती।  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं कोविड-19 से बचाव हेतु सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबु एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता किया गया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मतदान के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अमन चैन में बाधा उत्पन्न करेगा तो निश्चित ही उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। विकासखण्ड गिलौला में 157449, इकौना में 171769, जमुनहा में 183960, हरिहरपुररानी में 140037 एवं सिरसिया में 175173 मतदाता है। इस प्रकार जनपद में कुल 828388 मतदाता है, जिनके द्वारा मतदान किया जाना है। उन्होंने बताया है कि जिले में 19 जोन एवं 86 सेक्टर बना करके जोनल मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग द्वारा 51 कलस्टर मोबाइल टीम और 10 सुपर कलस्टर मोबाईल टीम लगायी गयी है जो मतदान के दिवस के दिन अपने -अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न करायेंगे।
जनपद में 475 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है, जिसके अन्तर्गत 1332 मतदेय स्थल है। 19 संवेदनशील मतदान केन्द्र  तथा 57 मतदेय स्थल है, 29 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र है जिसके अन्तर्गत 94 मतदेय स्थल है तथा 427 सामान्य मतदान केन्द्र है जिसके अन्तर्गत 1181 मतदेय स्थल है। जनपद में 1332 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने हेतु भेजी जाएंगी। रिजर्व के रुप में 139 पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रखी गयी है। मतदान हेतु पोलिंग पार्टीयों मेे 5434 कार्मिक लगायें गये है, सुरक्षा हेतु पोलिंग पार्टीयों के साथ 5000 सुरक्षाकमियों की भी तैनाती की गयी है। सभी मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर मतदान कराने हेतु सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरुस्त कर ली गयी है। मतदान के दिन मतदान केन्द्र से 100 मीटर के परिधि  में चुनाव प्रचार नही होगा न ही वोट मांगा जायेगा। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केन्द्र के 100 मीटर परिधि तक ही ले जा सकेंगे। कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए वाहन नही उपलब्ध करायेंगे। अभिकर्ता/मतदाता के अतिरिक्त मतदान केन्द्र में  किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व संध्या से ही आबकारी विभाग द्वारा संचालित देशी, विदेशी शराब, भांग, बीयर आदि की समस्त दुकाने पूर्णतया बन्द रहेगी। मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है उस  दिन जिले के समस्त प्रतिष्ठान, कारखाने एवं दुकाने पूर्णतया बन्द रहेंगे। सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होने यह भी बताया कि कोविड-19 के बचाव हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है तथा समस्त मतदेय स्थलों पर सैनिटाइजर, हैण्डवास, कर्मचारियों के लिए ग्लव्स एवं माॅस्क की व्यवस्था कर ली गयी है साथ ही साथ फस्ट-एड की चिकित्सा किट भी समस्त पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री प्राप्त करते समय उपलब्ध करायी जाएगी। कोविड-19 से बचाव हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी एवं विकास खण्ड स्तर पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को कोविड-19 से बचाव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। चुनाव कार्य में लगे कोविड-19 के सुरक्षा के दृृष्टिगत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को  फेस माॅस्क लगाने, मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के भी निर्देश दिये गये है और सभी मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल को सैनेटाइज कराने के भी निर्देश दिये गये है इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दिवस के दिन कोविड-19 के सुरक्षा के मद्देनजर प्रोटोकाल के मुताबिक थर्मल स्कैनर  एवं अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि सार्वजनिक स्थान पर थूकना एवं पान-गुटका, तम्बाकू मादक पदार्थाे का सेवन केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी विधि/नियमों के अनुसार दण्डनीय होगा साथ ही साथ कोविड-19 के संबंध में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि यदि निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो निश्चित ही उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी और किसी भी प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन न करने की शिकायत मिली तो उनके विरूद्ध भी निश्चित ही कार्यवाही होगी।
प्रेसवार्ता के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आई0ए0एस0 परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दुबे, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नजारत आर0पी0 चैधरी, ए0आई0जी0 स्टाम्प पी0एन0 सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *