चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार एसओजी टीम व उसका पुलिस को मिली सफलता
(सिद्धार्थनगर)। जनपद की एसओजी टीम व उसका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो वाहन चोरों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश पर वाहन चोरी के मुकदमों का अनावरण करने हेतु प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष उसका बाजार मनोज कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व मे पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर सोहास रोड पर गौशाला के सामने दबिश देकर दो व्यक्तियों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने दयाराम शर्मा पुत्र गनेश निवासी कुड़जा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के पास से वाहन नं. UP 55 वाई 5999 हीरो सुपर स्पलेन्डर काला रंग जिस पर सफेद पट्टी लगी हुई एवं गुड्डू यादव पुत्र चन्दर यादव निवासी परसा बुजुर्ग थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के पास से चोरी का वाहन नं. UP 55 डी 8143 हीरो स्पेलन्डर काले रंग की लाल निली पट्टी लगी है को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।
