कैरियर कान्वेन्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में ड्राफटिंग एण्ड स्टीचिंग पर कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ विकास नगर के कैरियर कान्वेन्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में सोमवार को गृहविज्ञान विभाग द्वारा ड्राफटिंग एण्ड स्टीचिंग पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को सेन्टर हेड फैशन डिजाइनर ड्रीम जोन की संचालिका मारिया सन्दस एवं रंजना गुप्ता (आर्टिस्ट) टाई एण्ड डाई ने छात्राओं को इसके गुर सिखाए । डा. रंजना गुप्ता ने बताया कि किस तरह टाई एण्ड डाई किया जायेगा तथा मारिया सन्दस ने बताया कि ड्राफ्टिंग के द्वारा हम किस तरह डिजाइन की नींव रख सकते हैं और भी बेहतर सिलाई कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी।डॉ. समर्पणा अवस्थी ग्रह विज्ञान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में डा. नीता श्रीवास्तव डा. तरन्नुम सिद्दीकी के साथ ही साथ अन्य विभागों की शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
