06 June, 2026 (Saturday)

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए

लखनऊ। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सृजन फाउंडेशन की ओर से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को तकरोही स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ट्रेनर नेहा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेहा ने बताया कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। नेहा ने सभी बच्चों को यातायात के नियमों में साथ साथ हेलमेट के सही प्रयोग के तरीके एवं ट्रैफिक सिग्नल्स के बारे में बताया। साथ ही साथ यह भी बताया कि गाड़ी सड़क पर निकालते समय हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस, रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्युशन सर्टिफिकेट और गाड़ी का बीमा होना चाहिए। सड़क के किनारे लगे प्रचार को नहीं देखना चाहिए, उससे एक्सीडेंट की संभावना ज्यादा रहती है।

अंत में वहां पर उपस्थित शिक्षिकाओं द्वारा सभी बच्चों को मेडल्स और सर्टिफिकेट देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ड्राइंग बनाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *