07 June, 2026 (Sunday)

कई यूरोपीय देश फिर से शुरू करेंगे AstraZeneca वैक्सीन का इस्तेमाल, टीके को बताया पूरी तरह सुरक्षित

अनेकों यूरोपीय देशों (European countries) ने दोबारा एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन की शुरुआत करने का फैसला ले लिया है। दरअसल यूरोपीय मेडिसीन्स एजेंसी (EMA) ने इसे सुरक्षित और प्रभावी करार दिया है। EMA का यह बयान वैक्सीन के कारण संभावित ब्लड क्लॉट (blood clot) के खतरों की समीक्षा के बाद आया है। एजेंसी प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जनता के भरोसे को दोबारा बनाने के लिए फ्रांस ने लिया ये फैसला

वैक्सीन पर डगमगाए जनता के भरोसे को दोबारा कायम करने के लिए फ्रांस के प्रीमियर जीन कास्टेक्स (Jean Castex) ने ऐलान किया कि शुक्रवार को वे वैक्सीन लेंगे। वहीं स्वीडन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने EMA रिपोर्ट की जांच के लिए कुछ दिनों का समय लिया है जिसके बाद वहां लगी एस्ट्राजेनेका पर रोक हटाई जाएगी। जर्मनी में शुक्रवार से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की शुरुआत कर दी जाएगी। यह जानकारी यहां के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पान (Jens Spahn) ने दी।

शिकायत के बाद लग गई थी रोक

इंजेक्शन लेने के बाद कई लोगों ने ब्लड क्लॉट की शिकायत की थी जिसके बाद इसपर रोक लगा दी गई थी। EMA की सलाह पर फ्रांस, इटली, लातविया और बुल्गारिया ने ऐलान किया कि वे एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दोबारा शुरुआत की जाएगी।  हाल में ही ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लेकर उपजे संदेहों व लोगों ब्लड क्लॉट की शिकायत के बाद जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन ने इसपर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था। अब यूरोपीय संघ की ड्रग रेगुलेटरी एजेंसी ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को क्लीन चिट दे दी जिसके बाद इसकी दोबारा शुरुआत होने जा रही है।  एजेंसी ने बताया,’ हमारी वैज्ञानिक राय  है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लोगों को कोविड-19 से बचाने में पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावकारी है।  जांच के बाद पता चला कि ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्याओं का वैक्सीन से कोई संबंध नही है।’

WHO,EMA व एस्ट्राजेनेका ने भी बताया सुरक्षित व कारगर

WHO व EMA के साथ एस्ट्राजेनेका ने भी इस बात पर जोर दिया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि इसके इस्तेमाल से ब्लड क्लॉट या  मस्तिष्क रक्तस्राव का खतरा है। WHO ने भी एस्ट्राजेनेका को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वैक्सीन और ब्लड क्लॉट का कोई संपर्क नहीं है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *