यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष बने उमाशंकर व महामंत्री अनिल पांडेय
लखनऊ। यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी सभा संबद्ध हिन्द मजदूर सभा की आमसभा एवं त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2021-23 का आयोजन शनिवार को किया गया। स्टेशन रोड स्थित पीसीएफ मुख्यालय पर सभा एवं चुनाव हुआ। पूर्व महामंत्री सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव अधिकारी पीयूष मिश्र के निर्देशन एवं देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमाशंकर मिश्र और महामंत्री पद पर अनिल पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मोहित निगम व रीना कपूर, मंत्री अमरेश बहादुर पांडेय, अश्विनी कुमार उपाध्याय, सुरेश प्रसाद और अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर समीर महाजन निर्वाचित घोषित हुए। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में अजय अहिरवार, सतीश कुमार, कन्हैया शर्मा, सचिन रावत, रजनीश कुमार, इंद्रपाल सिंह, मधुलिका श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र, पंकज चौहान, हरिश्चंद्र यादव, चंद्रकेश निगम एवं सौरभ चैधरी का चयनित किए गए।
