06 June, 2026 (Saturday)

56 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, पांच रेफर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम छात्रों को नि:शुल्क दिया आयरन फोलिक एसिड सीरप, एलबेंडाजोल व कैल्शियम टेबलेट

(कुशीनगर )। बुधवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमा पट्टी के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही के चिकित्सक दल ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर 56 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान पांच रोगी छात्रों को दुदही सीएचसी रेफर किया तथा सभी छात्रों को आयरन फोलिक एसिड सीरप, एलबेंडाजोल व कैल्शियम टेबलेट नि:शुल्क दिया।
सीएचसी के मेडिकल आफिसर डा. राजीव यादव, डा. श्रीप्रकाश चंद्र व डा. रीता वर्मा की टीम ने कक्षा 8 व 3 में नामांकित छात्रों सहित स्वास्थ्य जांच की सूचना पर पहुंचे कुल 56 छात्रों वजन, लंबाई, आंखों की जांच की गई।
इस दौरान एक एनीमिया, दो त्वचा व दो दंतरोग से पीड़ित छात्रों को रेफर करते हुए शुक्रवार को दुदही सीएचसी बुलाया। सभी जरुरतमंद छात्रों को आयरन फोलिक एसिड सीरप, एलबेंडाजोल व कैल्शियम टेबलेट नि:शुल्क दिया। डा. राजीव यादव ने कहा कि
बच्‍चों में कुछ प्रकार के रोग समूह बेहद आम है जैसे दाँत, हृदय संबंधी अथवा श्‍वसन संबंधी रोग। यदि इनकी शुरूआती पहचान कर ली जायें तो उपचार संभव है। इन परेशानियों की शुरूआती जांच और उपचार से रोग को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। जिससे अस्‍पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आती और बच्‍चों के विद्यालय जाने में सुधार होता है। चिकित्सकों ने बच्चों को साफ-सुथरा रहने, कोविड गाइड लाइन का पालन करने व हाथ धोकर ताजा, हरे व पत्तीदार सब्जियों व दालयुक्त भोजन लेने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, शिक्षक गण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा, रसोइया मीना, मंजू, किसनावती, सुलेखा, सुग्रीम, सोनू आदि छात्र मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *