सांसद विजय कुमार दुबे फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिताआयोजन का शुभारंभ किया।
कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा गैनही जंगल मे कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने स्वर्गीय शंकर प्रसाद चौबे के स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजन का शुभारंभ किया।जबकि रॉयल चैलेंजर भेड़िहारी व फायर ब्रिगेड खड्डा के बीच मैच में खड्डा के टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 42 रन बनाए जवाब में उत्तरी रॉयल चैलेंज ने अपने सभी विकेट गंवाकर 36 रन बनाए इस प्रकार खड्डा की टीम 6 रन से विजई घोषित हुई सांसद विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि खेल से युवाओं का मनोबल बढ़ता है। यह आगे चलकर देश के लिए खिलाड़ी बनेंगे और युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए संसद ने कहा की युवाओं का पीढ़ी जब मजबूत होगी तब अपना देश मजबूत रहेगा ग्रामीण क्षेत्र में खेल का बढ़ावा देने वाले कुशीनगर के सांसद ने सदन में खेल संबंधित मांग उठाकर कुशीनगर जनपद के युवाओं का मनोबल बढ़ाया वहीं पर सांसद ने कहा कि खेल के साथ साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देते हुए सेना पुलिस के भर्तियों पर भी ध्यान देना चाहिए जीत हासिल कर खड्डा के खिलाड़ियों को विजय चौबे का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के आयोजक आशिर्वाद चौबे ने सभी का आभार जताया इस कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने किया इस दौरान खड्डा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 नीलेश मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु बाबु, प्रधान संघ अध्यक्ष तहसील खड्डा संतोष मणि त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, धीरज तिवारी, भाजपा आरटीआई विभाग के आनंद सिंह, कुणाल राव, संदीप श्रीवास्तव, अमित राव, निखिल उपाध्याय, अवधेश दुबे, जितेंद्र चौबे, ज्ञानेंद्र चौबे, प्रभु गुप्ता, अंशु चौहान, विनय चौधरी, मनोज चौधरी, चंदन कुमार, विनय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
