केंद्र व प्रदेश सरकार का जनता से नहीं सरोकारः चिंकू यादव जन समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
(सिद्धार्थनगर )। तहसील प्रांगण में सोमवार को पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में सपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बढ़नी चाफा व भारतभारी नगर पंचायत में अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने व उत्पीड़न की कार्यवाही बंद की जाए। काले कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। खाद्यान्न घोटाले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। गन्ना किसानों का तत्काल भुगतान कराया जाए। घरेलू गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल में रोज हो रही मूल्यवृद्धि को तत्काल रोक कर सस्ता कराया जाए। पुलिस द्वारा भाजपा के इशारे पर एक तरफा किए जा रहे क्रियाकलाप पर रोक लगाई जाए। तहसील ब्लाक नगर पंचायत थाना व पूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा को संयुक्त चिकित्सालय दर्ज किया जाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने पर रोक लगाया जाए। सहित 17 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने खोखले वादों सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास पर विफल हो चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार पूर्णतया विफल हो चुकी है। आम जनमानस से कोई वास्ता व सरोकार नहीं रह गया है। जनता की समस्याओं से चिंतित होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ 17 सूत्रीय ज्ञापन देने के साथ-साथ यह वादा करते हैं कि अगर इस पर अमल नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी धरने पर बैठने का काम करेगी। इस अवसर पर विधानसभा डुमरियागंज अध्यक्ष तोताराम वर्मा ,अजय यादव, सत्यनारायण यादव, अवधेश सिंह, सोनू पांडे, शम्स तबरेज ,अतीकर्रहमान, रामपाल वर्मा, वजीर हसन, नेहाल मेहंदी, दिलीप पाठक, लवकुश तिवारी, दिलीप चैरसिया, रामकेवल गुप्ता, प्रेमचंद्र चैरसिया, पवन गुप्ता, शाहजहां, संजू देवी, शेषराम यादव, महेंद्र पांडे, नसीम खान, राम धीरज साहनी, अशोक तिवारी, लवकुश यादव, खोवा प्रसाद मौर्य, त्रिभुवन यादव, बहरैची प्रसाद प्रेमी, तव्वाब भाई, अनवर भाई, अनीश खान, पप्पू पांडे, अजय गुप्ता, दिवाकर यादव, चिक्कू यादव, छोटे श्रीवास्तव, अजय वर्मा, रामपाल वर्मा, अजितेश सिंह, दुर्गा शंकर यादव, बाबूराम यादव, ब्रह्मानंद यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
