06 June, 2026 (Saturday)

सांसद जगदंबिका पाल की पत्नी ने गरीबों में बांटे कंबल

(सिद्धार्थनगर )। सांसद जगदंबिका पाल की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता पाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर कंबल वितरण किया।
बतातें चलें कि कई दिनों से सांसद की धर्मपत्नी जनपद में गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रही हैं। जिसके क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर सांसद जगदंबिका पाल की मौजूदगी में गरीब महिलाओं में कंबल वितरण किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सांसद पाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना परम सौभाग्य की बात है। आज मैं और मेरी पत्नी जिस भी स्थिति में हैं, इन गरीबों की दुआओं की बदौलत हैं। हमने अपना पूरा जीवन इनके लिए समर्पित किया है, और इनके प्यार और स्नेह से हम हमेशा आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर शिवनाथ चैधरी, हेमंत जायसवाल, राजेंद्र पांडे, मनोज चैबे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *