भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रहस्यमय परिस्थितियों मे हुये गायब
(सिद्धार्थनगर) जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में बेलगड़ा गाँव के पास से राम मंदिर निर्माण निधि का पैसा देने निकले बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष रहस्यमय परिस्थितियों मे गायब हो गए हैं । घटना की सूचना के बाद बेलगड़ा गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया।
वृहस्पतिवार को तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम पिपरा मिश्र निवासी दिलीप चौरसिया(35) भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विगत दिनों राम मंदिर निर्माण निधि मे कार्यकर्ता के रूप मे लगाये गये थे। बताया जाता है कि बुधवार को चंदे से मिले धन को देने के लिए तिलौली गये थे।दोपहर बाद से उनके मोबाइल का स्विच ऑफ हो गया तो घर के लोगों ने तलाश करना शुरू कर दिया। बांसी बस्ती रोड एन एच 233 पर उनकी बाइक लावारिस हालत मे मिली/ बाइक को पुलिस ने टोल प्लाजा पर लाकर रख दिया । वही घटना स्थल पर पर्स मोबाइल और बेल्ट मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर आई जी अनिल कुमार राय,एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, एडिशनल एसपी मायाराम वर्मा,सीओ अरुण चंद्र वर्मा,कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुंवर के साथ स्थानीय कार्यकर्ता पहुँच गये।
