पीएनबी बैंक कर्मियो के कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में रोष
( सिद्धार्थनगर ) बढ़नी कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों और ग्राहकों के बीच आये दिन टकराव की स्थिति उत्पन्न होने का मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर बैंक उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।
गुरुवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने पीएनबी बैंक के गेट पर काफी हो हल्ला मचाते हुए बताया कि बैंक मैनेजर द्वारा समय से पहले बैंक का गेट बंद करवा दिया जाता है जिससे हमें लेन देन करने में काफी असुविधा होती है। इसके अलावा उपस्थित जनो ने बताया कि एक ही कार्य के लिए कई बार बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। पता चला है कि बैंक में आये दिन उपभोक्ताओं और बैक कर्मियों के बीच तनातनी की स्थिति तक उत्पन्न हो जाती है जिसे लेकर लोगों में बैंक कर्मियों के प्रति काफी रोष है। बताया जाता है कि किसी मामले को लेकर यदि बैंक मैनेजर के पास कोई जाता है तो उसे टरका कर वापस कर दिया जाता है । और वह हफ्तों बैंक का चक्कर लगाता रहता है। कस्बा निवासी व बैंक उपभोक्ता आशीष राज , मो अख्तर सिद्धार्थ कुमार सहित दर्जनों ने जिलाधिकारी सहित बैंक के उच्चाधिकारियो से जाँच कर कार्यवाही की माँग की है।
