06 June, 2026 (Saturday)

भगवान परशुराम जी का मंदिर व चैक बनवाने की मांग

(सिद्धार्थनगर )। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम जी के नाम से एक चैक एवं मंदिर बनवाने की मांग किया है।
जिलाध्यक्ष पंडित राम कृष्ण पांडेय की अगुवाई में महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अपनी बात बताते हुए जिलाधिकारी को उक्त से संबंधित मांग पत्र सौंपा। लोगों ने कहा कि जनपद में लगभग पौने पांच लाख आबादी ब्राहमण समाज की है। पूरे जिले में भगवान परशुराम जी की कोई मंदिर नहीं है और न ही उनके नाम से कोई चैक है। भगवान परशुराम जी अन्याय,अत्याचार एवं असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक हैं, यह संपूर्ण विश्व एवं सर्व समाज जानता है। लोगों ने कहा कि समाज के आस्था एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भगवान परशुराम जी के प्राकल्य दिवस अक्षय तृतीय पर माल्यार्पण एवं पूजन करने से पहले मंदिर एवं चैक बनाना न्याय संगत होगा। इसकी प्रतिलिपि सांसद एवं विधायक को भी किया गया है। इस दौरान पंकज मिश्र, कृष्णा रस्तोगी, सन्नी पांडेय, श्याम नरायन चैबे, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *