06 June, 2026 (Saturday)

रोडवेज चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

सिद्धार्थनगर (स्वरूप संवाददाता)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को सीट बेल्ट एवं मोबाइल के प्रयोग के विरुद्ध चेकिंग अभियान एआरटीओ प्रवर्तन एवं यात्रिकर अधिकारी द्वारा चलाया गया। जोगिया, पकड़ी, उसका, बांसी, तिलौली, आदि स्थानों पर कुल 53 वाहनों का चालान किया गया। तथा परिवहन निगम नौगढ़ में चालकों एवं परिचालकों को नशा करके बस न चलाने एवं ओवरस्पीड के विरुद्ध चेकिंग कर उन्हें जागरूक करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन डा. प्रवेश कुमार सरोज, संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, यात्रीकर अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, एआरएम रोडवेज जगदीश प्रसाद सहित परिवहन विभाग एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *