सिद्धार्थनगर से बेनी बाबू का रहा गहरा रिश्ताः मणेन्द्र मिश्रा
(सिद्धार्थनगर )। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की जयंती गुरूवार को बरगदवा चैराहे पर मनाई गयी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मणेन्द्र मिश्रा मशाल ने बेनी बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संसदीय जीवन के योगदान को विस्तार से बताया। श्री मिश्र ने कहा कि बेनी बाबू ने सदैव समाज के वंचित तबके की लड़ाई ईमानदारी से लड़ी। समाजवादी पार्टी संगठन को उन्होंने अपने संघर्ष और क्षमता से बेहद मजबूती दिया। सिद्धार्थनगर से उनका गहरा रिश्ता था। 1996 में दूर संचार मंत्री रहते हुए उन्होंने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों लैंडलाइन कनेक्शन दिलवाए। सत्ता प्रतिष्ठानों के दमनकारी नीतियों के खिलाफ वे संघर्ष के मिसाल थे।
डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी चिनकू यादव ने कहा कि बेनी बाबू का पूरा जीवन कमेरा वर्ग के लिए समर्पित था।उनका जीवन समाजवादियों के लिए प्रेरणादायक है।बैठक में उपेक्षित वर्गों के अधिकार और प्रतिनिधित्व की लड़ाई के क्षमतावान नेतृत्वकर्ता अखिलेश यादव जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास गौतम, संतराम मिश्रा, युवजन सभा जिला महासचिव राकेश दूबे, अजितेश श्रीनेत ,राम अवतार यादव,सुधीर मिश्रा, प्रदीप यादव, बबलू यादव, राहुल शर्मा, रामपूजन चैधरी, वीरेंद्र चैधरी, अजय चैरसिया, मुलायम यादव, रोहित शर्मा, जमील अहमद, सुनील पाठक, प्रेमचंद्र त्रिपाठी, रंजीत उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।
