एक दिवसीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक रोजगार दिलाने का प्रयास करें-डीएम
कुशीनगर। दिनांक 12 फरवरी 2021 को लगने वाले वृहद रोजगार मेला के तैयारियों सम्बन्धित एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई।
कौशल विकास/आईटीआई/सेवायोजन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेले हेतु सभी तैयारियों की जानकारी लेने पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पूर्व रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों की फीडबैक /विवरण तलब किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से कार्यरत सभी की जानकारी रखना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित गण को रोजगार के अवसर पैदा करने पर बल देते हुए कहा कि स्टार्टअप योजना के तहत विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है , इसके अलावे उन्होंने जनपद/मंडल स्तर पर कार्यरत कम्पनियों, सहित सेक्टरवाईज विभिन्न प्रकार के कॉन्ट्रेक्शन ऑटोमोबाइल सहित अन्य छेत्र में भी रोजगार सम्बन्धी जानकारी लेकर कार्य किया जाय, इसके अलावा उन्होंने बड़ी बड़ी कम्पनियों से सीधे मिल कर बात करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ये भी कहा कि बड़ी बड़ी कम्पनियों में किस प्रकार के रोजगार के अवसर अधिक हैं ताकि उस हिसाब से कौशल विकास द्वारा अभ्यर्थियों को ट्रेंड कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने रोजगार मेले में सभी मा0 जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने सहित सभी व्यवस्थाओं के सम्बंध में विधिवत रूप से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का रूप रेखा प्रस्तुत करने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य इसरत मशुद दावार बताया गया दिनांक 12 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला जो उदितनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में लगेगा इसमे लगभग निजी क्षेत्र के 30 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा और लगभग 4 हजार विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी तथा मेले के माध्यम से तत्काल नियुक्ति पत्र भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने बायोडाटा के साथ उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी अरविंद कुमार यादव, शरद चंद सागरवाल, अभिषेक चौरसिया, रवि प्रताप सिंह, रिंकु कुमार सहित उपायुक्त उद्दोग सतीश कुमार व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
