06 June, 2026 (Saturday)

श्रीराम मंदिर के लिए किया गया धन संग्रह

कुशीनगर । जिले के फाजिलनगर विकास खण्ड के ग्रामसभा विशुनपुरा व जौराबाजार में अयोध्या में निर्मित हो रहे प्रभु श्रीराम मंदिर के निमित्त प्रत्येक घर से निधि संग्रह कर समर्पित किया गया। इस दौरान लोगो ने बढचढ दान दिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  ई.अजय उपाध्याय व आचार्य चंद्रशेखर पांडेय शास्त्री के अगुवाई मे लोगो ने उक्त ग्रामसभाओं मे जाकर लोगों से सम्पर्क कर अयोध्या मे बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण मे अंशदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से संग्रह धनराशि को  नर्वदेश्वर महादेव बिशनपुरा की ओर से प्रभु श्री राम जी के मंदिर के लिए समर्पित किया गया। इकट्ठा की गयी धनराशि को नर्वदेश्वर महादेव द्वारा विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष प्रांत के गौ रक्षा विभाग के कार्य अध्यक्ष राम प्रताप सिंह तथा हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष और यहां के पालक विश्वामित्र त्रिपाठी को सुपुर्द किया गया। इस दौरान डा.सुरेश शर्मा,अधिवक्ता हरि गोविंद उपाध्याय,श्रीआधार उपाध्याय, बाल्मीकि उपाध्याय, गजानंद उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, देवेंद्र ऊर्फ इंदु उपाध्याय,कुलदीपक उपाध्याय आदि के साथ निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचू प्रसाद मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *