06 June, 2026 (Saturday)

चीन व रूस की चुनौतियों से निपटने को अलग रुख अपनाएगा अमेरिका

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने भी चीन और रूस को बड़ी चुनौती मानना शुरू कर दिया है। उसने संकेत दिया है कि वह इन दोनों देशों से मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग रुख अपनाएगा। इस काम में अमेरिका के सहयोगी और मित्र देशों की मदद ली जाएगी। ट्रंप प्रशासन भी चीन और रूस को बड़ी चुनौती मानता था।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन पाकी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘चीन को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रशासन का मानना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हमें अपने सहयोगियों के साथ इस मसले पर काम करने की आवश्यकता है कि हमें चीन के साथ किस तरह का दृष्टिकोण रखना है।’

चीन और रूस को लेकर अलग-अलग रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘हमें उस दृष्टिकोण को ताकत के नजरिये से देखने की आवश्यकता है।’ पाकी ने कहा, ‘रूस के बारे में मुझे लगता है कि बाइडन की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत इसका स्पष्ट प्रमाण है।

जब उन्होंने (बाइडन) राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया तो स्पष्ट कर दिया कि हम किन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। हालांकि बाइडन की चिंता कई मुद्दों को लेकर है। चुनाव में दखल और हैकिंग जैसे मसले हैं।’ व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने बताया, ‘हम इन सब चीजों की समीक्षा कर रहे हैं और इसके बाद हमारी नीतिगत टीम किसी खास विषय पर उठाए जाने वाले कदम के बारे में निर्णय लेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *