06 June, 2026 (Saturday)

चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव पर हुए विविध कार्यक्रम

(सिद्धार्थनगर )। चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव का बांसी तहसील के तेजगढ़ में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से औपचारिक शुभारंभ किया गया।  चैरी-चैरा शताब्दी कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। मंत्री द्वारा 56 शहीदांे की शिला पर पुष्प अर्पित कर नमन तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी गयी। मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि आज हम चैरी-चैरा कांड शताब्दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में मना रहे हैं। देश को आजाद कराने में बहुत से अमर शहीदों ने कुर्बानी दी है। भारत सरकार एवं उत्तर प्रद्रेश सरकार इस शताब्दी को पूरे 1 वर्ष तक मनाया जाएगा। इसके साथ ही इनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। आज देश की दशा पहले से काफी बदल गयी है। सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका प्रत्येक वर्ग के लोगो को लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा चैरी-चैरा कांड के शाताब्दी महोत्सव 1 वर्ष तक मनाए जाएंगे तथा छोटे-छोटे गांवों के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों कोे याद कर श्रद्धाजली दी जायेगी। इस दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तेजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में सफल तिलक इंटर कालेज की कुमारी लक्ष्मी, सलीमुनिंशा, गोल्डी शुक्ला, अन्नू माझी, रंभावती, प्रेमलता को मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। चैरी-चैरा शताब्दी कार्यक्रम पर शोहरतगढ़ तहसील में शहीद बुधई स्मारक, बढ़नी में शहीदो के नाम स्मारक ग्राम ढेबरूआ के बगल तथा तहसील डुमरियागंज के अमरगढ़ ताल, माली मैनहा मुस्तहकम, हल्लौर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, एसएसबी कमांडेंट अमित सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेट बांसी जग प्रवेश, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार पांडे, संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव के पौत्र, राजकीय कन्या इंटर कालेज बांसी की प्रधानाचार्य जया मिश्रा, प्रधानाचार्य तिलक इंटर कालेज, जिला स्काउट संगठन कमिश्नर हरिश्चन्द्र यादव, समाजसेवी अतुल चन्द्र त्रिपाठी, भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रहरि, जोगी बाबा, प्रभारी निरीक्षक बांसी शैलेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *