06 June, 2026 (Saturday)

कसया ने बभनौली को आठ विकेट से हराया द्वितीय बंगरा दुमही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन गुरवलिया बाजार

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित खेल मैदान में बीडीपीएल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में द्वितीय बंगरा-दुमही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचह दिन आदर्श कसया की टीम ने बभनौली को आठ विकेट से पराजित किया। गुरुवार को खेले गए आठवें मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बभनौली की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 87 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 88 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसया की टीम ने 4.2 ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर मैच जीत लिया।  इस प्रकार कसया ने 8 विकेट से मैच जीत कर अगले दौर में जगह बना ली। हरेश यादव, समीर अंसारी ने अंपारिंग, अमित कुमार व विपिन ने स्कोरिंग तथा अरविंद व सोनू ने कमेंट्री की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कथावाचक रामअवध शुक्ल व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रधान विजय भारती ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, आशुतोष राय, विवेक गोंड, कामोद, जहीर, विपिन कुमार, पीयूष, कवींद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *