सहारनपुर के सरसावा विकास खंड के गांव अलीपुरा मे संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि व ए आई सी सी मेम्बर जावेद साबरी।
सहारनपुर कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिन्दर सूद वाल्मीकि नेकहा कि वर्तमान परिस्थितियों मे केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को बचा सकती है क्योंकि भाजपा जैसे दल केवल नफरत फैलाकर सत्ता मे
आना जानते हैं परंतु सत्ता मे आने व देश को चलाने मे फर्क हैं प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी *मोनिन्दर सूद वाल्मीकि* आज गंगोह विधानसभा की न्याय पंचायत सिकंदरपुर के गांव बीनपुर में ओर न्याय पंचायत लखनोती के गांव शकरपुर में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमो को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता और कांग्रेस पार्टी के बीच पिछले 32 वर्षों से जो संवाद की कमी खल रही थी उसको महसूस करते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच में संवाद करने के लिए भेजा है उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़कर संगठन मजबूत करें उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता मे आने की खातिर फूट डालो राज करो की नीति अपनाती आई है देश चलाने का जितना अनुभव कांग्रेस पार्टी के पास है उतना किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं है अनुभव की कमी के कारण ही आज देश गर्त में जाता जा रहा है देश की जी डी पी गर्त पहुंच चुकी है और देश का प्रधानमंत्री जी डी पी पर बात करने को तैयार नहीं है रोजगार का स्तर पिछले 50 सालों से निचले स्तर पर आ चुका है प्रधानमंत्री रोजगार के बारे में भी बात करने को तैयार नहीं है।
जिला अध्यक्ष *मुजफ्फर अली गुर्जर* ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगो को लेकर पिछले साठ दिन से भीषण ठंड मे खुले आसमान के नीचे सडकों पर आंदोलन कर रहा है तथा अब तक 70 किसान अपनी शहादत दे चुके हैं और देश के प्रधानमंत्री द्वारा उनके परिवार को सांत्वना तक नही दी गई उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों के सामने किसान दिखाई नहीं दे रहे है उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान व मजदूरों की लडाई मजबूती के साथ लडने का काम करेगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआईसीसी मेंबर *जावेद साबरी* ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर आए दिन आरोप लगाती रहती है अगर वह आरोपी हैं तो उन्हें जेल क्यों नहीं भेजते जो व्यक्ति गलत कार्य करता है होता है वह सरकार से डरता है जिस तरह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती चुप्पी साधकर भाजपा का अंदरूनी रुप से समर्थन कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा व केंद्र सरकार का बडी मजबूती के साथ सामना कर रही है उन्होंने कहा कि अगर जनता की आवाज को सरकार के सामने मजबूती से कोई रख रहा है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी ही है।उन्होंने कहा कि जनता की लड़ाई लड़ने का काम काँग्रेस कर रही है इसलिए जनता को भी सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए।
कार्यक्रमो को जिला महासचिव मनीष त्यागी,जिला महासचिव दुष्यन्त राणा, जिला सचिव फाजिल हसन, हमजा मसूद, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि ने भी संबोधित किया उपस्थित थे कार्यक्रम मे रामपाल चौधरी को बीनपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष व सतीश कुमार सैनी को लखनौती न्याय पंचायत का अध्यक्ष सतीश कुमार सैनी को चुना गया कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिन्दर सूद वाल्मीकि ,जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर ,वरिष्ठ नेता व ए आई आई सी सी मेम्बर जावेद साबरी ने मे मुजफ्फराबाद विकास खंड के गांव मुजाहिदपुर व ताजपुरा तथा सरसावा विकास खंड के गांव धलापडा मे आयोजित कार्यक्रमो मे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की साथ केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारो की इस दौरान जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया कार्यक्रमो को जिला महासचिव मनीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महासचिव दुष्यन्त राणा व प्रेम सिंह काम्बोज, सचिव ताहिर हसन , मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सैनी, सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष गालिब चौधरी ,साढोली कदीम ब्लाक अध्यक्ष चौधरी हाशिम ने भी संबोधित किया इस दौरान एहकाम अली को सरसावा विकासखंड की अलीपुरा न्याय पंचायत अध्यक्ष व मुकर्रम रंडोल न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया
