कुशीनगर में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना के अंबे चौक पर बने पिच रोड निर्माण का किया लोकार्पण
पडरौना,कुशीनगर : मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत पडरौना नगर के अंबे चौक से चौरिया होते हुए खिरकिया तक बनाये गए पक्की सड़क का लोकार्पण श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व यहां के सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा शिलापट अनावरण कर लोकार्पण किया गया ।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि विभिन्न नवनिर्मित सड़कों व इंटरलॉकिंग समेत अन्य विकास परियोजनाओं के बन जाने से आमलोगों को विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा । उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद के लिए प्रयासरत हैं । आज कैबिनेट मंत्री द्वारा त्रिलोक पुर खुर्द में नवनिर्मित परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया । इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश उर्फ चिंटू शुक्ल,नीरज तिवारी,प्रतिनिधि श्रीराम, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, रितिक सिंह गौतम,
मनीष जायसवाल,बेचू खान,मनीष पाठक , अमित सिंह,अनुज शुक्ला,मुन्ना खाँ,अरूण राय,सचिन मिश्रा,हृदेश कुशवाहा,गौरव सिंह, राजन साहा,राहुल सिंह, बलराम श्रीवास्तव,हरिकेश गुप्ता,मनोज मौर्या , आलोक चौबे,बृजेश शर्मा,आशुतोष उर्फ सोनू दूबे,राजन श्रीवास्तव, दीपक सिंह,दीपक जायसवाल,अरमान खान,बासु पाठक,प्रिंस श्रीवास्तव रामबालक दास त्यागीसतीश कुशवाहा,अभय प्रताप नारायण सिंह,जनार्दन कुशवाहा,बब्लु कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
