शेखपुरा कदीम चौकी के निवर्तमान प्रभारी सोबीर नागर को दी विदाई और बधाई
(सहारनपुर) शेखपुरा कदीम चौकी के निवर्तमान प्रभारी सोबीर नागर को थानाध्यक्ष नानौता बनने बधाई देते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधानों समाजसेवियों सहित पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम में आए हुए व्यक्तियो ने कहा कि सोबीर नागर एक मिलनसार छवि के व्यक्ति है काफी समय से शेखपुरा चौकी में कार्य किया है और अपनी एक अलग अच्छी पहचान बनाई है आगे भी उनका कार्यकाल अच्छा रहे हमारे सभी उपस्थित लोगों की तरफ से उनको थानाध्यक्ष ननौता बनाए जाने पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं इस मौके पर उपस्थित रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व शेखपुरा कदीम के पूर्व ग्राम प्रधान राव खुर्रम जिला पंचायत सदस्य राव गुलशेर ग्राम प्रधान शेखपुरा कदीम राव शाहिद ग्राम प्रधान दूधली बुखारा मेहताब अली ग्राम प्रधान नंदी फिरोजपुर चौधरी चरण सिंह आफताब मुस्तकीम मलिक सैय्यद जायर हुसैन ,रहमानआदि उपस्थित रहे
