06 June, 2026 (Saturday)

विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाए बुद्धःसांसद जनपद के 32वें वर्षगाठ पर कार्यक्रम का आयोजन, भंतेगणों में कंबल वितरण

सिद्धार्थनगर (स्वरूप संवाददाता)। जनपद स्थापना के 32वें वर्षगाठ के अवसर पर सुबह 8ः30 बजे साड़ी तिराहा स्थित बुद्ध की प्रतिमा पर सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इसी क्रम में सिद्धार्थ तिराहा, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भी भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणांे में पुष्प अर्पित कर अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप की परिक्रमा की गयी। इस दौरान कोविड-19 के नियमानुसार मास्क, सेनेटाजर तथा थर्मल स्क्रीनिंग तथा दो गज की दूरी का पालन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाया, उन्होंने हिसा करने वालों से बचने का उपदेश दिया। महात्मा गौतम बुद्ध को मानने वाले 149 देशों में मिलते है। महात्मा गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है। पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कपिलवस्तु को बुद्ध सर्किट से जोड़ने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हंै।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने कपिलवस्तु में उपस्थित सभी भन्तेगणांे एवं मुख्य अतिथि तथा समस्त जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद स्थापना के बाद से हमारे जनपद बहुत ही विकास हुआ है। केन्दीय विद्यालय, मेडिकल कालेज, राजकीय पाॅलीटेक्निक, नवोदय विद्यालय आदि की स्थापना हुई। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि हमारा जनपद आज 32वां वर्षगाठ मना रहा है, जिसके लिए हम सभी लोग यहां पर एकत्रित हुए हैं। दूर-दराज से आये भन्तेगणांे तथा महात्मा बुद्ध के अनुयायियों का नमन करते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था, हम सभी को उनके बताये उपदेशांे का आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्तेगणों को कम्बल वितरण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इन्द्र विजय विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, पीडी सन्त कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी उसका बाजार, खंड विकास अधिकारी बर्डपुर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *